80 लीटर ऑर्गेनिक छाछ वितरित

भीलवाड़ा। उपभोक्ता कल्याण समिति के तत्वाधान में वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत कोठारी के सहयोग से शनिवार को रेल्वे स्टेशन परिसर स्थित हठीले हनुमान मंदिर के बाहर भीषण गर्मी के मद्देनजर राहगीरों व आमजन को 80 लिटर शीतल मसाला ऑर्गेनिक छाछ का निःशुल्क वितरण किया गया। भरी दोपहरी में शीतल छाछ के सेवन से राहगीरों के कंठ तर हो उठे। सभी ने इस सेवा कार्य के लिये समिति का धन्यवाद ग्यापित किया।
प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी ने बताया कि छाछ वितरण कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारू, प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सक्सेना, प्रदेश युवा अध्यक्ष अनिल पारीक, अनिल मेहता, संजय औदिच्य, प्रदेश युवा सचिव सूर्यप्रकाश सरगरा, मोनिका औदिच्य, प्रदेश सहसचिव आशीष अग्रवाल सहित अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम प्रभारी कमलेश बोडाना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
