जोगणिया माता शक्तिपीठ संस्थान को 80G व 12AB प्रमाण पत्र, ऐतिहासिक उपलब्धि

लाडपुरा [ शिव लाल जांगिड़ ] श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान को आयकर विभाग द्वारा 80G एवं 12AB प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर संस्थान में हर्ष का माहौल है। विशेष बात यह रही कि 12AB प्रमाण पत्र पूर्व तिथि (बैक डेट) से भी प्रदान किया गया है। साथ ही 80G की पहली रसीद बुक भी छपवाई गई, जिसे विधिवत माता जी के चरणों में अर्पित कर संस्थान अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जोशी एवं पदाधिकारियों को सौंपा गया।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जोशी एवं पदाधिकारियों ने दिन-रात मेहनत कर कार्य पूर्ण करवाने वाले संस्थान के वरिष्ठ सलाहकार दलपत सिंह सांखला (जयपुर) का माता जी की चुंदड़ी ओढ़ाकर सम्मान किया तथा आभार व्यक्त किया। जोशी ने इसे संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए आयकर विभाग एवं गार्गिया कंसल्टेंसी, जयपुर का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
अध्यक्ष जोशी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि अब संस्थान में 80G के तहत दान देकर जहां पुण्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है, वहीं आयकर में छूट का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाने एवं विकास कार्यों में सहयोग हेतु अधिक से अधिक दान करें।
80G से जुड़े प्रमुख नियम:
2000 रुपये से अधिक का दान नकद न देकर बैंक या ऑनलाइन माध्यम से ही करें, तभी छूट मिलेगी।
दानदाता अपना सही नाम एवं PAN नंबर अवश्य दर्ज कराएं।
दान राशि सीधे संस्थान के बैंक खाते में जमा की जा सकती है:
AU Small Finance Bank, बेगूं
खाता संख्या: 2602223012367262
IFSC: AUBL0002230
अंत में अध्यक्ष जोशी ने चैत्र नवरात्रा में सहयोग देने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों, विधायक, चौकी प्रभारी एवं संस्थान के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
