भीलवाड़ा सिंधी समाज में 81वां नेत्रदान, परिवार ने दिखाई मिसाल

भीलवाड़ा सिंधी समाज में 81वां नेत्रदान, परिवार ने दिखाई मिसाल
X


भीलवाड़ा। सर्व सिन्धी समाज महासभा भीलवाड़ा के प्रयासों से शहर में 81वां नेत्रदान संपन्न हुआ। महासभा के प्रवक्ता किशोर लखवानी ने बताया कि पुलिस लाइन निवासी दीवान दास खत्री के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिवारजनों ने नेत्रदान का सराहनीय निर्णय लिया।

जिलाध्यक्ष राजकुमार खुशलानी और नगर अध्यक्ष परमानंद तनवानी की प्रेरणा से भ्राता खेमचंद तथा पुत्र मनोज, कालू और कमल खत्री सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने परोपकार की भावना से नेत्रदान के लिए सहमति दी।

नेत्रदान की पूरी प्रक्रिया रामस्नेही आई बैंक की टीम ने वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुरेश भदादा के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण की। समाज के पदाधिकारियों ने परिवार के इस निर्णय को मानवता के लिए प्रेरणादायक बताते हुए आभार व्यक्त किया।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story