माहेश्वरी समाज के 90 वर्ष के वरिष्ठतम जन का सम्मान होगा 17 को

भीलवाड़ा श्री पुराना शहर माहेश्वरी सभा के तत्वाधान भीलवाड़ा नगर मे निवासरत 90 वर्ष या ऊपर उम्र के वरिष्ठ जन एवं सम्मानित पुरुष व महिलाओं का सम्मान 17 मार्च मंगलवार होली का नावन को साय 7 बजे रामस्नेही वाटिका में होगा
पुराना शहर अध्यक्ष कैलाश बाहेती, मंत्री सत्यनारायण तोतला ने बताया कि होली मिलन समारोह के शुभ अवसर पर आयोजित विशाल कार्यक्रम में भीलवाड़ा शहर की 15 क्षेत्रीय सभाओं मे निवासरत 90 वर्ष से ऊपर वरिष्टों का भव्य सम्मान किया जाएगा इस हेतु वरिष्ठ जनों के आधार कार्ड, फोटोकॉपी सहित अपना फोटो, नाम, मोबाइल नंबर श्रीनगर माहेश्वरी सभा कार्यालय भीलवाड़ा, महावीर समदानी उपाध्यक्ष नगर सभा, कैलाश चंद्र मुंन्दडा संजय कॉलोनी, जगदीश काष्ट तिलक नगर, सुरेश आगाल कार्यालय मंत्री नगर सभा,रमेश बाहेती बड़ा मंदिर चौक एवं 15 क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष ,मंत्री के यहां पर रजिस्ट्रेशन किए गए
