पाली-भीलवाड़ा हाइवे पर बस और सांड की टक्कर से अफरा-तफरी, यातायात हुआ प्रभावित

पाली-भीलवाड़ा हाइवे पर बस और सांड की टक्कर से अफरा-तफरी, यातायात हुआ प्रभावित
X

कबराड़िया (राकेश कुमार जोशी)। पाली-भीलवाड़ा हाइवे पर घोड़ासी खेड़े के पास सोमवार दोपहर एक बस के सामने अचानक सांड आ जाने से टक्कर हो गई। इस घटना से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। टक्कर के बाद सांड सड़क पर गिर गया, जिससे हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने मिलकर सांड को सड़क किनारे हटाया, जिसके बाद यातायात दोबारा सुचारु हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि हाइवे पर अक्सर आवारा पशु आ जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

Tags

Next Story