बजरी से भरे डंपर ने रोडवेज बस को पीछे से मारी टक्कर, गुस्साए यात्रियों ने चालक को जमकर कूटा


भीलवाड़ा। जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईरास गांव में सोमवार को एक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। भीलवाड़ा की ओर जा रही एक रोडवेज बस को पीछे से आ रहे बजरी से भरे एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्री सहम गए।

यात्रियों का फूटा गुस्सा, चालक की धुलाई

हादसे के तुरंत बाद बस में सवार यात्री नीचे उतर आए और डंपर चालक को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित डंपर द्वारा टक्कर मारे जाने से आक्रोशित यात्रियों ने चालक की मौके पर ही जमकर धुलाई कर दी। काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।

Next Story