केरिया में किसान ने उगाई 4 किलो 100 ग्राम की मूली

केरिया में किसान ने उगाई 4 किलो 100 ग्राम की मूली
X

भीलवाड़ा । जिले की मांडल तहसील के ग्राम केरिया में एक किसान ने सब्जी उत्पादन में अनोखी मिसाल पेश की है। ग्राम केरिया निवासी मोतीलाल माली ने अपनी खेती में 4 किलो 100 ग्राम वजन की मूली उगाकर सभी को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि गांव में पहली बार इतनी भारी मूली तैयार हुई है, जिसे देखने के लिए आसपास के किसान भी पहुंच रहे हैं।

मोतीलाल माली ने यह उत्पादन महाराज साहब भानु प्रताप सिंह के फार्म पर किया है। उनका कहना है कि उन्नत बीज, संतुलित खाद और नियमित सिंचाई से यह संभव हो पाया। उन्होंने बताया कि यदि किसान आधुनिक तकनीकों और मेहनत के साथ खेती करें तो बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

इस उपलब्धि से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस तरह की सफलता से उन्हें नई प्रेरणा मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि सब्जी की उन्नत खेती अपनाकर किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। ग्राम केरिया में तैयार हुई यह विशाल मूली अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tags

Next Story