अंटाली सीएचसी पर उमड़ा रक्तवीरों का सैलाब: बाबा साहेब की जयंती सप्ताह पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

अंटाली सीएचसी पर उमड़ा रक्तवीरों का सैलाब: बाबा साहेब की जयंती सप्ताह पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
X

आसींद (मंजूर)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में आज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अटाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही युवाओं और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला, जिससे अस्पताल परिसर में रक्तवीरों का सैलाब उमड़ पड़ा।

रक्तदान करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के कारण शिविर स्थल पर लंबी कतारें देखी गईं। इस मानवीय कार्य में भाग लेने आए रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट और पीसीसी उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए मानवता की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्त संग्रहण की व्यवस्थाएं संभाली।

Next Story