बागोर में विराट हिंदू धर्म सम्मेलन में उमड़ा आस्था का सैलाब, कलश यात्रा और शोभायात्रा से गूंजा कस्बा

बागोर में विराट हिंदू धर्म सम्मेलन में उमड़ा आस्था का सैलाब, कलश यात्रा और शोभायात्रा से गूंजा कस्बा
X

बागोर बरदीचंद जीनगर |रविवार को बागोर कस्बे में सर्वसमाज की ओर से विराट हिंदू धर्म सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सुबह बड़े मंदिर से रेगर समाज द्वारा लाए गए निशान के साथ जुलूस और कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। डीजे की भक्तिमय धुनों और जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते गाते हुए मुख्य मार्गों से गुजरे और वेलफेयर सेंटर अस्पताल परिसर पहुंचकर धर्मसभा में शामिल हुए।

कस्बे के साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया। सम्मेलन को लेकर सुबह से ही कस्बे को केसरिया झंडों और बैनरों से सजाया गया था। जगह जगह धार्मिक गीतों और नारों से वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर गया।

शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बागोर थाना पुलिस का जाप्ता पूरे जुलूस के दौरान तैनात रहा। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भी निगरानी रखी गई।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story