बेरा में विराट हिंदू धर्म सम्मेलन में उमड़ा आस्था का सैलाब कलश यात्रा और शोभा यात्रा से गूंजा कस्बा

बेरा में विराट हिंदू धर्म सम्मेलन में उमड़ा आस्था का सैलाब कलश यात्रा और शोभा यात्रा से गूंजा कस्बा
X

बेरा भेरुलाल गुर्जर| बनेड़ा उपखंड क्षेत्र में रविवार को बेरा मंडल सर्व समाज की ओर से विराट हिंदू धर्म सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया सुबह बेराबस स्टैंड से सर्व समाज द्वारा जुलूस और कलश यात्रा शुभारंभ हुआ डीजे की भक्तिमय धुनों और जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते गाते हुए जय श्री राम जय जय सियाराम बालाजी चौक देवनारायण मंदिर रावला चौक ब्राह्मण मोहल्ला होते हुए मुख्य मार्ग से गुजरे और विद्यालय ग्राउंड में पहुंचकर धर्म सभा में शामिल हुए मंडल के साथ ही आसपास के गांव से बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी पहुंचे जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया सम्मेलन को लेकर सुबह से ही कस्बे को केसरिया झंडों और बैनरों से सजाया गया था जगह-जगह धार्मिक गीतों और तारों से वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भरा गया शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायला थाना पुलिस का जाप्ता पूरे जुलूस के दौरान तैनात रहा कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भी निगरानी रखी गई

Next Story