निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन

आकोला (रमेश चंद्र डाड)शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सावित्री गोचर द्वारा रोगियों की जांच कर उन्हें रोगानुसार आयुर्वेदिक परामर्श एवं औषधियाँ प्रदान की गईं। शिविर में सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द, गैस, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, स्त्री रोग, त्वचा रोग एवं सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का सफलतापूर्वक उपचार किया गया।
डॉ. गोचर ने उपस्थित लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के महत्व की जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर समाज को स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जाएगा
इस अवसर पर औषधालय स्टॉफ नर्स मीना कुमारी मीणा योग प्रशिक्षक चेतन प्रकाश लोधा, योग प्रशिक्षक महिला सुषमा कंवर तथा ग्राम वासी चंद्रवीर जोशी महावीर जोशी आदि उपस्थित रहे
