सालासर धाम में भव्य भजन संध्या, हनुमान भक्ति में सराबोर हुआ परिसर

सालासर धाम में भव्य भजन संध्या, हनुमान भक्ति में सराबोर हुआ परिसर
X

भीलवाड़ा। भोपालपुरा रोड स्थित सालासर धाम, शास्त्रीनगर में मंगलवार शाम विशाल भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। शाम 7 बजे प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में भक्ति रस की ऐसी अविरल धारा बही कि पूरा परिसर हनुमान भक्ति में डूब गया।

भजन गायिका कीशा पारीक ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक के बाद एक प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा पंडाल जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में अजय पाटीदार (मंदसौर), मिताली मानसिहका (भीलवाड़ा) एवं अभिषेक माहेश्वरी (चित्तौड़गढ़) ने भी अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से भक्ति की अलख जगाई। मंच संचालन अजय गगरानी ने प्रभावी ढंग से किया।

भजन संध्या के दौरान छप्पन भोग, भव्य दरबार, आलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत, इत्र, केसर एवं पुष्पवर्षा जैसी विशेष व्यवस्थाओं ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। आकर्षक साज-सज्जा से सजे आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन के माध्यम से हनुमान भक्ति का अनुपम अनुभव प्राप्त किया।

इस आयोजन का सफल संचालन जुनेजा परिवार, भीलवाड़ा द्वारा किया गया। आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए इसे आस्था, एकता और भक्ति का यादगार आयोजन बताया।

Tags

Next Story