महाशिवरात्रि पर बड़लियास में भव्य धार्मिक आयोजन 16 को

X
By - मदन लाल वैष्णव |13 Feb 2026 2:38 PM IST
आकोला (रमेश चंद्र डाड)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बड़लियास स्थित श्री चंवरा के हनुमान जी मंदिर में सोमवार, 16 फरवरी 2026 को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की तैयारी की गई है।
दोपहर 12:15 बजे भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे तथा इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
कार्यक्रम का संचालन सांवरिया सेठ मित्र मंडल – बड़लियास द्वारा किया जा रहा है। मंडल के सदस्यों ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
Next Story
