तस्वारिया बासा में भव्य विवाह समारोह, दूल्हे के रूप में नजर आएंगे चारभुजा नाथ

अरवड़। पूरी दुनिया में शादी रचाने वाले तस्वारिया बासा में इस बार चारभुजा नाथ स्वयं दूल्हा के रूप में नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार, शालगराम जी संग तुलसी माता का विवाह कुछ दिनों पहले बिजयनगर से लग्न आया था, जिसे लेकर गांव के भक्तों ने विधिवत लग्न स्वीकार कर भगवान को सुपुर्द कर विवाह की तैयारियां शुरू की।
तैयारी के दौरान रोजाना महिलाएं मंगल विवाह गीत गाकर मंदिर को सुशोभित करती रहीं। महिला संगीत को गांव वालों ने फागोत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर शुक्रवार को मेल मंडप आयोजन पर मातृ शक्ति ने कलश सिर पर धारण कर मंदिर पहुंचकर उत्सव की शुरुआत की।
शनिवार को चारभुजा नाथ को दूल्हा बनाकर शादी रचाने के लिए बारात सुबह 7 बजे विजयनगर से प्रस्थान करेगी। मंडप में ग्रामवासियों द्वारा भोजन और प्रसादी का आयोजन रखा गया है।
बुजुर्गों ने बताया कि भगवान का विवाह समारोह ग्रामवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। चारभुजा नाथ का मंदिर लगभग 500 साल पुराना है और तब से भगवान की लीला अपार रही है।
