जिले के प्रतिभावान छात्रों का अंतर्राज्यीय भ्रमण दल रवाना

जिले के प्रतिभावान छात्रों का अंतर्राज्यीय भ्रमण दल रवाना
X


भीलवाड़ा में ए पी जे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के अंतर्गत अंतर्राज्यीय भ्रमण के लिए चयनित छात्रों के 42 सदस्यीय दल को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरूणा गारू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल पीएम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर से रवाना हुआ।

भ्रमण दल 16 से 25 दिसंबर तक राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दीव दमन और गुजरात के ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेगा। छात्रों के ठहराव और अल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई है। 25 दिसंबर को दल भीलवाड़ा वापस लौटेगा।

Next Story