महाशिवरात्रि महोत्सव पर विशाल भजन संध्या शनिवार को

By - मदन लाल वैष्णव |12 Feb 2026 11:48 AM IST
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ) कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा । समिति के सदस्य कमलेश राव ने बताया कि नवयुवक मंडल शिव नगर एवं समस्त ग्रामवासी बनकाखेड़ा के द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन पर्व पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यालय मैदान में 14 फरवरी शनिवार महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर युवराज वैष्णव एंड पार्टी के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी, उनके साथ श्यामलाल गुर्जर व ओम धर्मावत भी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे ।।
Tags
Next Story
