घोड़ास में एक शाम गौ माता के नाम भजन संध्या का आयोजन

मांडल | मांडल क्षेत्र के घोड़ास गांव में श्रीराम दरबार गोशाला समिति के तत्वावधान में “एक शाम गौ माता के नाम” विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह भक्तिरस से सराबोर संध्या श्रद्धालुओं को भक्ति और भावनाओं से ओतप्रोत करेगी।
भजन संध्या का आयोजन 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को सायं 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जाएगा। कार्यक्रम महंत 1008 मंगलदास त्यागी के सान्निध्य में संपन्न होगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गौभक्त एवं भजन सम्राट ओम मुंडेल टीम द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन स्थल श्रीराम दरबार गोशाला, घोड़ास, मांडल, भीलवाड़ा रहेगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
इस धार्मिक आयोजन के जनककर्ता समस्त ग्राम पंचायत वासी घोड़ास हैं। आयोजन को सफल बनाने में मुकेश गुर्जर (पूर्व पंचायत समिति सदस्य), कालु लाल गुर्जर, गोपाल वैष्णव, छोटु सिंह, जीवन सिंह, पप्पू विश्नोई, रणजीत सिंह, गोपी शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजू शर्मा, कालू कुमार, किशन, राजू सहित समस्त ग्रामवासी घोड़ास का सहयोग रहा है।
समिति की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गौसेवा एवं भक्ति में सहभागी बनने की अपील की गई है।
