आटूण के भदेसर श्याम मंदिर में 21 मार्च को सजेगी विशाल भजन संध्या

आटूण के भदेसर श्याम मंदिर में 21 मार्च को सजेगी विशाल भजन संध्या
X

आटूण। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भीलवाड़ा ज‍िले के पास स्‍थ‍ित आटूण ग्राम में भदेसर श्याम मंदिर में आगामी 21 मार्च को एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भजन संध्या में देश-दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना चुके प्रसिद्ध भजन गायक भगवत सुथार और नरेश प्रजापत अपनी सुरीली आवाज में भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इनके भजनों पर श्रोताओं को झुमाने के लिए विशेष डांसर्स की टीमें भी बुलाई गई हैं, जो अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Tags

Next Story