पालड़ी ग्राम में सर्व हिन्दू समाज का सम्मेलन आयोजित

पालड़ी ग्राम में सर्व हिन्दू समाज का सम्मेलन आयोजित
X

भीलवाड़ा। आसींद क्षेत्र के पालड़ी ग्राम में रविवार को सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में एक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति, सनातन धर्म तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।

आयोजन समिति सदस्य रामनिवास साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 12 बजे नेशनल हाईवे 158 पर स्थित हनुमान मंदिर से हुआ। यहां से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे ग्राम का भ्रमण किया। शोभा यात्रा में रामधुन, डीजे, ढोल-नगाड़े, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई सहित विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

इसके पश्चात दोपहर 2 बजे विराट हिन्दू सभा का आयोजन किया गया। सभा में संतों के आशीर्वचनों के साथ सांस्कृतिक झांकियां एवं पारंपरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य वक्ता द्वारा ओजस्वी उद्बोधन दिया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

कार्यक्रम का समापन दोपहर 3 बजे सकल हिन्दू समाज के सामूहिक भोज प्रसादी के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य जाति-पात से ऊपर उठकर हिन्दू समाज को एकजुट करना है। आयोजन को लेकर आसपास के गांवों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

Tags

Next Story