भीलवाड़ा से भारी संख्या में लोग पहुंचे दिल्ली महारैली में

भीलवाड़ा -राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा एवं राजस्थान किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेश पारीक के नेतृत्व में भीलवाड़ा जिले से भारी जनसमूह 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में आयोजित महारैली में शामिल हुआ। इस महारैली में भीलवाड़ा जिले के किसानों, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
राजस्थान किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश पारीक ने बताया कि इस रैली में भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराम (जी.पी. खटीक) भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य देशभर में बढ़ती युवाओं की बेरोजगारी, एस.आर. मुद्दा तथा चुनाव आयोग द्वारा विपक्ष की बातों को अनदेखा किए जाने जैसे गंभीर विषयों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना रहा।
इस महारैली में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों से किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। रैली में शामिल कार्यकर्ता पूरे उत्साह और जोश के साथ नाचते-गाते पहुंचे तथा अपने नेताओं का हौसला बढ़ाने के लिए जमकर नारेबाजी करते नजर आए।
इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के मुख्य उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला के नेतृत्व में राजघाट पर किसान कांग्रेस की सशक्त एवं अनुशासित उपस्थिति एक सराहनीय कदम रही, जिसने संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूती प्रदान की।
