नशा मुक्त समाज के लिए 'चमकता जीवन सेवा संस्थान' का बड़ा कदम: जागरूकता अभियान का हुआ शंखनाद

नशा मुक्त समाज के लिए चमकता जीवन सेवा संस्थान का बड़ा कदम: जागरूकता अभियान का हुआ शंखनाद
X

भीलवाड़ा (हलचल)। समाज को नशे की दलदल से बाहर निकालने और युवाओं को नई दिशा देने के संकल्प के साथ बुधवार को 'चमकता जीवन सेवा संस्थान' द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया गया।

प्रमुख हस्तियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद सभापति मधु जाजु, पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा (बॉक्सी दादा) एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक मौजूद रहे। अतिथियों ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में परिवार और समाज को सुरक्षित रखने के लिए नशा मुक्ति अभियान बेहद जरूरी है।

युवाओं से नशे को त्यागने की अपील

संस्था अध्यक्ष चेतन पारीक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाएं और नशे से दूरी बनाएं।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान शैलेन्द्र व्यास, रजनीश अजमेरा, एडवोकेट जतिन दाधीच, आशुतोष जोशी, रोहित जैन सहित संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में जिले को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

Tags

Next Story