बसंत पंचमी पर होगा 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन, गणपति स्थापना के साथ शुरू हुई तैयारियां

भीलवाड़ा |श्री शिव बालाजी एवं रोकडिया गणेश मंदिर सेवा समिति की ओर से 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हिंदू समाज सनातन धर्म के 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की विधिवत शुरुआत गणपति स्थापना के साथ की गई। कार्यक्रम को सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बताया जा रहा है, जिसमें सनातन धर्म की विभिन्न जातियों वाल्मीकि समाज, कसारा समाज, लखारा समाज, कोली समाज, कुम्हार समाज, कुमावत समाज और नाथ समाज के जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
आयोजकों के अनुसार विवाह सम्मेलन में साधु संतों द्वारा नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय कर दी गई है। प्रातः 9 बजे बारात का स्वागत होगा, 10 बजे बिंदोली निकाली जाएगी, 11 बजे तोरण और वरमाला का आयोजन होगा तथा दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में फेरे संपन्न कराए जाएंगे। इसके बाद सहभोज एवं विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
समिति के सचिव प्रहलाद गर्ग और अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शाह ने बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य समाज में भाईचारा बढ़ाना और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से जुड़ी हर हलचल और अपडेट पाने के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ।
ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने और समाचार पाने के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें। आपके क्षेत्र की समस्या के साथ ही अन्य समाचार भेजे 9829041455 पर
