गिरधरपुरा के चरागाह में भीषण आग, वन्यजीवों में मची अफरा-तफरी

गिरधरपुरा के चरागाह में भीषण आग, वन्यजीवों में मची अफरा-तफरी
X

सलाव‍ट‍िया। क्षेत्र के गिरधरपुरा गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब चरागाह क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चरागाह का एक बड़ा हिस्सा लपटों की चपेट में आ गया।

तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया, जिससे लपटें तेजी से फैलती चली गईं। आग लगने के कारण पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया और दृश्यता काफी कम हो गई। इस प्राकृतिक आपदा के बीच सबसे ज्यादा संकट वन्यजीवों पर गहरा गया; चरागाह में रहने वाले जंगली जानवर अपनी जान बचाने के लिए बदहवास होकर इधर-उधर भागते नजर आए। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए हैं, लेकिन हवा के रुख के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

Tags

Next Story