रंगास्वामी बस्ती के 25 परिवारों को हटाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

X
By - मदन लाल वैष्णव |24 Feb 2026 2:23 PM IST
भीलवाड़ा। जनाधिकार समिति एवं घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों ने सोनी हॉस्पिटल के पीछे स्थित रंगास्वामी बस्ती के 25 परिवारों के आशियाने उजाड़ने की कार्रवाई के विरोध में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और समाज कल्याण विभाग के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अतिक्रमण के नाम पर नीति विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, जबकि पूर्व में इसे रोका जा चुका है। बिना पुनर्वास व्यवस्था के बेदखली को अमानवीय बताया गया। समिति ने चेतावनी दी कि वैकल्पिक आवास की व्यवस्था तक कार्रवाई नहीं रोकी गई तो घुमंतू समाज लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
Tags
Next Story
