अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
X

भीलवाड़ा। पंचायत समिति सुवाणा की ग्राम पंचायत कोदूकोटा के सरपंच कैलाश देवी शर्मा, पूर्व सरपंच गोवर्धन शर्मा तथा श्रीनगर व गोकुलपुरा सहित अन्य ग्रामीणों ने अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का आंकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह सिद्दू को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान ग्रामीण प्रतिनिधियों ने बताया कि विगत दिनों क्षेत्र में लगातार तेज बारिश होने के कारण कोदूकोटा, श्रीनगर, गोकुलपुरा व आसपास के गांवों के खेतों में पानी भर गया है। इसकी वजह से उड़द, मूंग, मक्का, तिल्ली, ज्वार, कपास जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। फसलें खराब होने के कारण किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है और आर्थिक तंगी जैसी स्थिति बन गई है।

ज्ञापन में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम मांग करते हुए कहा कि अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति का शत-प्रतिशत आंकलन राजस्व अधिकारियों से तुरंत गिरदावरी करवा कर कराया जाए तथा किसानों को फसल बीमा और मुआवजा दिलवाया जाए।

इस मौके पर सरपंच कैलाश देवी शर्मा, गोवर्धन शर्मा, विनोद पाठक, शंकर किर, गोपाल गाडरी, भेरूलाल, लादूलाल, ओमप्रकाश, रतनलाल, छीतरलाल, गोविंद सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Next Story