गंगापुर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, श्रद्धालु हुए भक्तिमय

X
By - vijay |16 Dec 2025 7:35 PM IST
गंगापुर दिनेश लक्षकार| कालू कल्याण कुंज ज्ञान जी के चौक में सोडाणी परिवार के तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन गंगापुर में पहली बार हुआ, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में सरोबार कर दिया।
आयोजक मंडल के रमेश सोडाणी ने बताया कि मध्य प्रदेश के गुरुपीठ निनोराधाम से पधारे राष्ट्रीय संत डॉ. मिथिलेश नागर की भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लगभग चार घंटे तक चले इस पाठ का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। रामायण मंडल के रामनारायण वैष्णव ने कहा कि इस आयोजन ने शहरवासियों में भक्ति की लहर पैदा कर दी है।इस अवसर पर राधेश्याम, कैलाश चंद्र, राजेंद्र कुमार, बालकृष्ण, शांतिलाल, प्रतीक कुमार, निखिल, नील सोडाणी सहित सोडाणी परिवार के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Next Story
