संस्कार निर्माण एवं सेवा संस्थान की वार्षिक सभा में नई कार्यकारिणी गठित

संस्कार निर्माण एवं सेवा संस्थान की वार्षिक सभा में नई कार्यकारिणी गठित
X

भीलवाड़ा | संस्कार निर्माण एवं सेवा संस्थान की साधारण वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार तोषनीवाल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी कांतिलाल जैन को सौंपी गई, जबकि महिला अध्यक्षा के रूप में मंजू पोखरना को मनोनीत किया गया।

संस्थान के उपाध्यक्ष पद पर अमन शर्मा, लवकुश काबरा, पवन पंवार एवं शुभांशु जैन को मनोनीत किया गया, वहीं सहसचिव पद पर मनोज चांडक(राधे- राधे)को दायित्व सौंपा गया।

सभा में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संस्थान की सेवा, संस्कार एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Next Story