मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत सुभाष नगर में एक दिवसीय धरना–अनशन

मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत सुभाष नगर में एक दिवसीय धरना–अनशन
X

भीलवाड़ा।जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अंतर्गत सुभाष मंडल द्वारा मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत सुभाष नगर में एक दिवसीय धरना-अनशन आयोजित किया गया। यह अनशन 18 जनवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सुभाष नगर स्थित छोटी पुलिया पर संपन्न हुआ।

मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशों एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में सुभाष मंडल प्रभारी धर्मेंद्र पारीक एवं सह-प्रभारी विकास शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक, राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज पालीवाल, गुडविन मसीह, नंदराम जाट एवं अनिल राठी , प्रकाश ओझा उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में पार्षद वसीम शेख, अशोक पारीक निशार सिलावट, राकेश सिंघल सहित अनेक कांग्रेस नेता शामिल हुए।

यह एक दिवसीय अनशन केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में प्रस्तावित बदलावों—विशेषकर राज्य सरकार पर 40 प्रतिशत वित्तीय भार डालने, योजना का नाम बदलने तथा कानून में संशोधन—के विरोध में आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ये प्रस्तावित शर्तें व्यवहारिक नहीं हैं और इससे मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन मनोज पालीवाल ने किया।

अनशन में बरदीचंद प्रजापत, वसीम शेख, निशार सिलावट, सांवरिया धोबी, दिलकुश शर्मा, रुक्मणी, शमा, गोविंद तिवारी, राकेश यादव, अनिल जैन, राजेश यादव, राजू नायक, देवकिशन नायक, सोनू मघवंशी, आशुतोष मिश्रा, सूरज नायक, सहित सुभाष नगर कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Next Story