प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष शिविर 23 जनवरी से

प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष शिविर 23 जनवरी से
X


भीलवाड़ा, । राज्य सरकार के निर्देशानुसार 23 जनवरी से प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार 23, 24, 25 एवं 31 जनवरी तथा 1 फ़रवरी एवं 5 से 9 फरवरी को प्रत्येक गिरदावर वृत पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर को सफल संचालन के लिए संयुक्त निदेशक कृषि विभाग के विनोद कुमार जैन को नोडल अधिकारी एवं शिविर की समस्त व्यवस्थाओं के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी चन्द्रभान सिंह भाटी को नियुक्त किया है।

इसी प्रकार उपखण्ड स्तर के प्रत्येक सर्किल पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय विशेष शिविर के संबधित उपखण्ड अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं संबधित विकास अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

यह विभाग की रहेगी सहभागिता

कृषि विभाग,

उद्यानिक विभाग,

कृषि विपणन विभाग,

पशुपालन विभाग,

मत्स्य पालन विभाग,

सहकारिता विभाग,

जल संसाधन विभाग,

ऊर्जा विभाग,

उद्योग विभाग,

आपदा प्रबंधन विभाग,

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग,

डेयरी विभाग

Next Story