कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को पेंटिंग भेंट कर दिया देशभक्ति का संदेश

कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को पेंटिंग भेंट कर दिया देशभक्ति का संदेश
X

भीलवाड़ा हलचल। लेबर कॉलोनी निवासी विख्यात चित्रकार हुकम सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के प्रति अपना सम्मान और अटूट देशभक्ति की भावना को कला के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। चौहान ने जिला कलेक्टर की एक आकर्षक आर्ट पेंटिंग (छाया चित्र) तैयार कर कलेक्टर कार्यालय में उन्हें भेंट की।

पेंटिंग भेंट करने के दौरान चित्रकार हुकम सिंह ने बताया कि वह जिला कलेक्टर को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने अपनी कलात्मक भावनाओं को इस चित्रकारी में उकेरा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले की आम जनता में एकता, सौहार्द और देश प्रेम का संदेश प्रसारित करना है। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर साहब का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उनका मान-सम्मान किया। कलाकार की इस अनूठी भेंट और जिले के प्रति उनके सकारात्मक संदेश की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की।

Tags

Next Story