बीगोद में संचलन निकाला जिसमें 400 भैया बहिनों ने लिया भाग

आकोला (रमेश चंद्र डाड)बीगोद स्थानीय आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय बीगोद के भैया बहनों के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के एक दिन पूर्व दिनांक 22 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे भव्य पथसंचलन निकाला गया। संचलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की झांकी का प्रदर्शन किया गया। संचलन में18भैया/बहिनों ने घोष प्रदर्शन किया! संचलन को केशरिया पताका दिखाकर प्रारंभ किया जिसमें विद्यालय अध्यक्ष भोपाल सिंह बापना;उपाध्यक्ष श्याम लाल खटीक; संघ के जिला प्रचारक केशव नारायण भाई साहब; भेरू लाल तेली की उपस्थिति में सभी आचार्य दीदी के साथ नगर में पथ संचलन निकाला गया साथ में विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरन मल बैरवा ने देश भक्ति के ओज स्वर में कहा किसी भी बाधा को दूर कर क़दम से क़दम मिलाकर चलना होगा! संचलन में 400भैया/बहिनों ने भाग लिया ! यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रमुख अशोक कुमार पाराशर ने दी।
