कड़ाके की ठंड में सहारा: श्री श्याम सेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल और मिठाई

कड़ाके की ठंड में सहारा: श्री श्याम सेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल और मिठाई
X


भीलवाड़ा (हलचल)। श्री श्याम सेवा समिति भीलवाड़ा द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सेवा और सहयोग की अनूठी पहल की गई। समिति की ओर से कड़ाके की ठंड को देखते हुए शहर के फुटपाथों और खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले जरूरतमंद लोगों को कंबल और मिठाई वितरित की गई।

मानवता की सेवा सर्वोपरि:

संस्था उपाध्यक्ष सीमा जांगिड ने बताया कि मकर संक्रांति दान-पुण्य का पर्व है। ऐसे में संस्था का उद्देश्य उन लोगों की मदद करना था जिनके पास इस भीषण ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। सड़क किनारे रहने वाले असहाय लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल भेंट किए गए, साथ ही त्योहार की खुशियां साझा करने के लिए सभी का मुंह मीठा करवाया गया।

सेवा कार्य में इनकी रही उपस्थिति:

इस सेवा प्रकल्प के दौरान संस्था सदस्य सुमित्रा पुरबिया, गट्टू कंवर शक्तावत, पूजा गुर्जर, शिल्पा राठौड़, पूर्वा सोनी, स्नेहा शर्मा, रुचिका शर्मा, वंदना मेघवाल और निकिता मीना सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और अपना सहयोग दिया।

सामाजिक सरोकार और शहर की सकारात्मक खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ।


Next Story