गांधीनगर शनि मंदिर पर विशेष ऊनी चोला और पौषबड़ा महोत्सव 3 जनवरी को

X
By - vijay |2 Jan 2026 4:38 PM IST
भीलवाड़ा – शनि देव मंदिर में 3 जनवरी 2026, शनिवार को पौषमहा की पूर्णिमा पर पौसबड़ा का भोग लगाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान शनिदेव महाराज को विशेष ऊनी चोला अर्पित किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी देवेन्द्र जोशी ने बताया कि शाम 5:30 बजे भोग का आयोजन किया जाएगा और इसे भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। मुख्य पुजारी हीरा जोशी और पुजारी लक्ष्मण जोशी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विशेष दर्शन करने का आमंत्रण दिया है।
मंदिर के सेवा समिति व्यवस्थापक रवि जोशी के अलावा भारतनाथ , कार्यकर्ता संजू सुवालका, युवराज सिंह, प्रवीण शर्मा, आशीष जोशी, प्रकाश शर्मा और सवारमल रेगर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर पहुंचे और इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाएं।
Tags
Next Story
