सफलता की एक कहानी: विद्यालय ने पीपल लगाकर किया गांव की समस्या का समाधान

सफलता की एक कहानी: विद्यालय ने पीपल लगाकर किया गांव की समस्या का समाधान
X



आकोला (रमेश चंद्र डाड) कोठियां समीपवर्ती गांव खेड़ा पालोला में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत लगाए गए पीपल के पेड़ को शुक्रवार को चुनरी ओढाकर सम्पूर्ण ग्राम की महिलाओं ने दशा माता की पूजा अर्चना की घर परिवार और गांव की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।महिलाओं ने गाए मंगल गीत।

राजस्व ग्राम खेड़ा पालोला में विगत वर्षों में एक भी पीपल का पेड़ नहीं होने से ग्रामीण महिलाएं दूसरे गांव से पीपल की सूखी लकड़ी मंगवा कर पूजा अर्चना करने की परम्परा रही है।हरित राजस्थान कार्यक्रम के नवाचार के तहत विद्यालय परिसर, तेजाजी परिसर ,माताजी और सार्वजनिक स्थान पर चार पीपल के पेड़ लगाए गए जो बढ़ रहे हैं।

विद्यालय परिसर में सुबह सेआंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला नायक सहायिका सुशीला शर्मा,शिक्षिका नीलम देवी विमला देवी, सुशीला देवी, अन्नु देवी द्वारका देवी, कमला देवी, सीता देवी माया देवी सहित महिलाओं ने माइक लगाकर दशा माता की कहानी सुनाई पूजा अर्चना की और मंगलगीत गाए।

शिक्षिका सुनीता पारीक ने दशा माता की दस प्रेरक और आध्यात्मिक कहानियां सुनाई।

हरित राजस्थान कार्यक्रम प्रभारी सरोज चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत तेजाजी परिसर, माता जी परिसर ,विद्यालय परिसर में पीपल के पेड़ लगाए गए।विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के प्रयास से पेड़ लगाए गए ।पीपल के पेड़ को चुनरी ओढाकर विद्यार्थियों की माताओ ने पूजा अर्चना की ।इसअवसर पर अनौपचारिक मातृ शिक्षक सम्मेलन का नजारा देखने को मिला।ग्राम वासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Next Story