सिंगोली श्याम अनूठा संगम देखने को मिला, शोभायात्रा में अबीर गुलाल से सराबोर हो गया

आकोला( रमेश चंद्र डाड) मेवाड़ के धार्मिक स्थल सिंगोली श्याम में तीन दिवसीय फूलडोल महोत्सव पर गुरुवार को आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। पुजारी परिवार द्वारा चारभुजा नाथ को स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित कर हरिप्रसाद पाराशर द्वारा महाआरती कर रजत मेवाड़ में कंधों पर उठाकर श्रद्धालु रजत रथ तक लेकर आए। श्रद्धालु नाचते -चारभुजा नाथ का जयकारा लगाते हुए सिंगोली श्याम सेवा संस्थान द्वारा निर्मित 86 किलो के रजतरथ में विराजित किया। पूरा परिसर अबीर गुलाल से सरोबार हो गया। शोभायात्रा में रजत रथ को चार सुसज्जित अश्वों द्वारा खींचा जा रहा था। एक करोड़ की लागत का रजत रथ आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा शुभारंभ के समय मेला सुझाव समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, देवस्थान विभाग के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, सीताराम मीणा, मंदिर प्रबंधक अर्जुन सिंह सोलंकी, भंडारी सुरेंद्र पाराशर, सिंगोली श्याम सेवा संस्थान के अध्यक्ष भवानी शंकर जोशी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुरावत, सचिव राधेश्याम सेन, सहसचिव दिनेश कुमार स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष छगनलाल उपाध्याय, भंडारी सुरेंद्र पाराशर, सिंगोली प्रशासक राकेश कुमार आर्य व्यवस्थाओं में लगे हुए थे। शोभायात्रा में रजत रथ में विराजित चारभुजा नाथ को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर होकर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए होकर थिरकने लगे। शोभायात्रा में सुसज्जित हाथी, घोड़े, ऊंट नासिक के बैण्ड, मशक बैण्ड आकर्षण के केंद्र रहे। सिंगोली श्याम मित्र मंडल द्वारा शोभायात्रा पर ड्रोन व तोपों से पुष्प इत्र व गुलाल की वर्षा को देखते हुए इंद्र भगवान ने भी बूंदाबांदी कर शोभित किया। मित्र मंडल के सदस्य रजत रथ के आगे पगबरना बिछाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा मुख्य सड़क मार्ग से होकर पथवारी चौक, छतरी चौक में नई अमल का भोग लगाया चारभुजा नाथ के साथ सभी श्रद्धालुओं को शीतल पेय व अल्पाहार कराया । कस्बे में चारभुजा नाथ की घर- घर के बाहर आरती करा प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा सुरक्षा में उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल बिश्नोई, वृतनिरीक्षक जय सुल्तान सिंह सिहत भारी पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा में हेरतगंज अखाड़ा प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा । शोभायात्रा मांडलगढ़ सड़क मार्ग होते हुए सिंगोली गढ़ रावला चौक में आरती व भजन कीर्तन किया। शोभायात्रा लक्ष्मीनाथ भगवान चौक होते हुए रात्रि 10 बजे मेला प्रांगण रंगमंच पर पहुंची चारभुजा नाथ को रंगमंच पर विराजित किया। भजन संध्या में ख्याति प्राप्त भजन गायक छोटू सिंह रावणा, सुरभि चतुर्वेदी जयपुर, नरेश प्रजापत राजसमंद, लेहरु दास वैष्णव उदयपुर ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। मध्य रात्रि में नव संवत्सर मना मिश्री-नीम का प्रसाद वितरित किया। शुक्रवार 20 मार्च को श्रद्धालु अबीर-गुलाल से फागोत्सव मनाते हुए महोत्सव का समापन किया जाएगा।
