हरणी महादेव मेले में युवक पर हमला

By - मदन लाल वैष्णव |18 Feb 2026 2:48 PM IST
भीलवाड़ा। हरणी महादेव मेले के दौरान एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक युवक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानलेवा हमला किया गया।
घटना की जानकारी के अनुसार, सोनू (31) जो कि मालीखेड़ा का निवासी है और पूरण नायक का पुत्र है, मेले में घूम रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात हमलावर ने उन पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया है जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश की जा रही है।
Next Story
