आसींद में विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचवटी की स्थापना, विधायक सांखला ने किया पौधारोपण

आसींद में विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचवटी की स्थापना, विधायक सांखला ने किया पौधारोपण
X

आसींद (मंजूर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वनपाल नाका आसींद द्वारा आसींद नर्सरी में पंचवटी की स्थापना की गई। इस अवसर पर आसींद-हुरडा से भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक जब्बर सिंह सांखला, नगरपालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चुंडावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फौजमल गुर्जर, आसींद नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर, पार्षदगण, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, वनपाल नंदलाल गुर्जर, वनपाल फारूक मोहम्मद, वनरक्षक हेमेंद्र चनिया, वनरक्षक अर्चना पारीक, एवं वन मित्र रोशन लाल गुर्जर सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण को बचाने और स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। विधायक सांखला ने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।

Tags

Next Story