आसींद भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी घोषित

आसींद (मंजूर)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर मंडल, आसींद की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला की सहमति से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ने 44 सदस्यों वाली कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में उम्मेद सिंह चुंडावत, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, कैलाश तोषनीवाल, श्रवण लाल गुर्जर, रमेश चंद्र टेलर और रामेश्वर माली को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रहलाद राय शर्मा और श्रवण लाल साहू नगर महामंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। श्रीमती लीला वैष्णव, बालू राम भील, गोरी डांगी, रेखा सोलंकी, मंजू देवी सेन और देवीलाल सोनी को नगर मंत्री बनाया गया है। बुद्धि प्रकाश सुजनानी कोषाध्यक्ष होंगे। इस अवसर पर अनिल सिंह तंवर ने कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी को मजबूत बनाने और जनता की सेवा में तत्पर रहेगी। उन्होंने भाजपा प्रदेश और जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें दूसरी बार नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। कार्यकारिणी में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है।