आपरेशन सिंदूर की सफलता के चलते आसींद में तिरंगा रैली 25 मई को तैयारिया शुरू

आपरेशन सिंदूर की सफलता के चलते आसींद में तिरंगा रैली 25 मई को तैयारिया शुरू
X

आसींद (मंजूर)। राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक समिति के तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना के सम्मान में केंद्र निर्देशानुसार संपूर्ण भारत में यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आसींद विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा रैली का आयोजन 25 मई को प्रातः 10 बजे सवाई भोज मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी। संपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आसींद भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ने बताया की इस तिरंगा रैली में सभी जाति, वर्ग के सामाजिक संगठन, पूर्व सैनिक, किसान, भूतपूर्व सैनिक विद्यार्थी, पूर्व एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड, कर्मचारी, सेवानिवृत कर्मचारी, महिला वर्ग, एनजीओ, सभी प्रकार के संगठन के सदस्य उपस्थित रहेंगे । तिरंगा यात्रा के संयोजक रामचंद्र सेन ने तैयारियों का जायजा लिया। सह संयोजक गोपाल सिंह चुंडावत ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां दी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू ,आसींद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं आसींद पालिका पार्षद अनिल सिंह तंवर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फोजमल गुर्जर सरेरी मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मुंगड बदनोर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत भाजपा नगर महामंत्री प्रहलाद राय शर्मा ग्रामीण महामंत्री जगदीश चंद्र गर्ग, कैलाश टेलर आदि उपस्थित रहे।

Tags

Next Story