आसींद में एनएच 158 सड़क किनारों से अतिक्रमण हटाने में प्रशासन सख्त

आसींद। एनएच 158 के सड़क किनारों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन सख्त नजर आया। अतिक्रमण की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

आसींद एसडीएम परमजीत सिंह की मौजूदगी में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की और संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।

कार्रवाई के दौरान आसींद नगर पालिका के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Tags

Next Story