अंधेर नगरी चौपट राजा तीन माह बीत जाने पर भी नहीं हुआ सड़क मार्ग का निर्माण बदनोर कस्बे का मामला

आसींद मंजूर
आसींद/आसींद विधान सभा के बदनोर कस्बे में पंचायत प्रशासन की लापरवाही का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है जिसके चलते अंधेर नगरी चौपट राजा की कहावत यहां पर सही बैठती हुई नजर आ रही हैं जहां देखा जाए तो नई सड़क के निर्माण की दुहाई देकर पुरानी सड़क मार्ग को खोदे हुए तीन माह बीत गए है लेकिन अभी तक इस इस सड़क मार्ग का निर्माण कागजों में ही सिमट कर रह गया हैं,देखा जाए तो इस सड़क मार्ग पर राजकीय विद्यालय से लेकर बदनोर पंचायत समिति मुख्यालय भी मौजूद हैं लोगों का इस मार्ग पर निरन्तर आना जाना बना रहता हैं तथा तीन माह से खुदी हुई सड़क को लेकर लोगों का पैदल निकल पाना भी दुश्वार है वही लोगों का कहना हैं पुराने मार्ग को खोद कर अब नया अटल मार्ग बनाने की बात को लेकर कर इस सड़क मार्ग को खोद डाला है लेकिन तीन माह बीत जाने पर भी अबतक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है
