आसींद में कांग्रेस का 'रोजगार बचाओ आंदोलन', मनरेगा योजनाओं में खामियों पर जताई चिंता

आसींद में कांग्रेस का रोजगार बचाओ आंदोलन, मनरेगा योजनाओं में खामियों पर जताई चिंता
X

भीलवाड़ा। आसींद में कांग्रेस ने 'रोजगार बचाओ आंदोलन' के तहत एक सभा का आयोजन किया। यह सभा कस्बे के खेल मैदान में हुई, जिसकी अगुवाई कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने की।

सभा को संबोधित करते हुए रामलाल जाट ने केंद्र और राज्य सरकारों पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है, लेकिन इसे जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है, जिससे मजदूरों का हक छीना जा रहा है और गांवों से रोजगार खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शम्भू लाल गुर्जर ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेगा में मजदूरों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही उनकी मजदूरी का भुगतान हो रहा है, जिससे ग्रामीण मजदूर गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

इस अवसर पर भामिनी राठौड़ ने गांव की प्रमुख समस्याओं को उठाया। उन्होंने मंच को पीएसी अस्पताल और उप-तहसील सहित अन्य जनहित मांगों से अवगत कराया।

सभा में ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष गोपाल लाल शर्मा, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष पाण्डरु जगदीश कुमावत, करंणगढ़ मंडल कांग्रेस अध्यक्ष लादू लाल मेघवंशी, उपसरपंच रतन लाल रांका, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सम्पत गुर्जर और एनएसयूआई प्रदेश महासचिव संदीप चावला सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Next Story