आसींद में हजरत शाह अब्दुल कय्यूम की दरगाह पर जायरीन की भीड़, कल होगी कुल की रस्म

आसींद में हजरत शाह अब्दुल कय्यूम की दरगाह पर जायरीन की भीड़, कल होगी कुल की रस्म
X


आसींद/मंजूर आसींद कस्बे में अमन शांति भाई चारे का पैगाम देने वाली दरगाह बगीची पर हजरत शाह मुहम्मद अब्दुल कय्यूम रहमतुल्लाह अलेह का 92 वा तीन रोजा सालाना उर्स शरीफ के दूसरे दिन जायरिनों का आना जारी है और दिन भर मजार शरीफ पर चादर शरीफ पेश करने का दौर जारी है,वही आज रात को महफिल ए शमा कव्वाली का दौर चलेगा जिसमें कव्वाल हजरात लोग हजरत शाह मुहम्मद अब्दुल कय्यूम रहमतुल्लाह आले ह की शान में निस्बती कव्वालियां पेश करेंगे,वही कल भी रात को दरगाह के महफिल खाने पर रातभर कव्वाली का दौर चला और और मुरीदों को झूमने पर मजबूर किया, वही आज आखरी महफिल होगी जो फजर की नमाज तक जारी रहेगी तथा बाद में मजार शरीफ को केवड़ा संदल गुलाब जल से गुस्ल दिया जाएगा, वही कल रविवार को कुल की रस्म अदा की जाएगी, कुल की रस्म के बाद दरगाह उर्स कमेटी आसींद की ओर से लंगर शरीफ प्रसाद का इंतजाम किया गया है जो आम लोगों सहित बाहर से आने वाले सभी जायरिनों को वितरित किया जाएगा, देखा जाए तो हजरत शाह मुहम्मद अब्दुल कय्यूम के काफी संख्या में मुरीद है जो मजहबों मिल्लत भुलाकर उर्स में शरीक होकर कोमी एकता भाई चारे की मिशाल पेश करते हैं तथा तीनों दिन उर्स में शरीक होकर भाईचारे का पैगाम देते हैं।

Next Story