श्री सवाई भोज मंदिर पर मनाई गई स्व कर्नल किरोड़ी सिंह बेसला की चतुर्थ पुण्यतिथि, हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

श्री सवाई भोज मंदिर पर मनाई गई स्व कर्नल किरोड़ी सिंह बेसला की चतुर्थ पुण्यतिथि, हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
X

आसींद (मंजूर)। गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं देवनारायण मंदिर ट्रस्ट, आसींद में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की चतुर्थ पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

सवाई भोज मंदिर परिसर में आयोजित इस विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन महंत सुरेश दास महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने कर्नल बैसला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

महंत सुरेश दास महाराज ने कर्नल बैसला के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को संगठित करने और शिक्षा के प्रति जागरूक करने में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके द्वारा समाज सुधार और हक की लड़ाई के लिए किए गए अमूल्य योगदान को याद किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कर्नल बैसला के बताए गए आदर्शों पर चलने और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags

Next Story