आसींद क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

आसींद क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
X


मोड़ का निंबाहेड़ा (सुरेश चन्द्र मेघवंशी) |आसींद क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

महिलाओं ने व्रत रखकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। दिनभर मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंजता रहा।

मोड़ का निंबाहेड़ा क्षेत्र के प्रसिद्ध झरना महादेव मंदिर में दूर-दराज़ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं आसींद के चुंगी नाका महादेव मंदिर में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष अभिषेक किया गया। भक्तों ने दूध, जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की।

महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्थानीय प्रशासन द्वारा भी मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए।

Tags

Next Story