पडासोली में नदी का सीना चीर रहे खनन माफिया पर गिरी गाज, बजरी भरा डंपर और लोडर जब्त

पडासोली में नदी का सीना चीर रहे खनन माफिया पर गिरी गाज, बजरी भरा डंपर और लोडर जब्त
X

भीलवाड़ा (हलचल)। आसींद थाना पुलिस ने अवैध बजरी दोहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पडासोली स्थित खारी और नेखाड़ी नदी क्षेत्र में औचक छापेमारी करते हुए बजरी से भरा एक डंपर और खनन कार्य में प्रयुक्त हो रहा एक लोडर जब्त किया है।

थाना प्रभारी श्रद्धा शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध बजरी दोहन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन कर अभियान चलाया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। जब्त किए गए दोनों वाहनों को आसींद थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया गया है और संबंधित विभाग के माध्यम से आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

थाना प्रभारी शर्मा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tags

Next Story