आसींद में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग पर पालिका की कार्रवाई

आसींद में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग पर पालिका की कार्रवाई
X

आसींद। नगर पालिका प्रशासन ने प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बाजार क्षेत्र में विभिन्न दुकानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग पाए गए।

पालिका टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 32 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए। अधिकारियों ने दुकानदारों को राज्य सरकार के आदेशों की पालना करने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए।

पालिका की इस कार्रवाई के बाद प्रतिबंधित कैरी बैग की सप्लाई करने वाले व्यापारियों में खलबली मच गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Tags

Next Story