आसींद पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल के अंतिम दिन विकास कार्यों का लोकार्पण

आसींद पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल के अंतिम दिन विकास कार्यों का लोकार्पण
X

आसींद (मंजूर)। आसींद (मंजूर)। आसींद नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू के पांच वर्षीय कार्यकाल समाप्त हो गया। इसे लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीते एक साल में नगर में करवाये गये करीब 20 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज भगवान देव नारायण जी के मंदिर परिसर में मंदिर महंत सुरेश दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आसींद-हुरड़ा विधायक जब्बर सिंह सांखला ने नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आसींद में पिछले पांच वर्षों में हुए कार्य नगर के समग्र विकास का प्रमाण हैं और आगामी पालिका चुनाव में पुनः भाजपा बोर्ड बनने का विश्वास व्यक्त किया।

नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का विस्तार से ब्यौरा प्रस्तुत किया और नगरवासियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका और उनके बोर्ड का उद्देश्य निरंतर विकास रहा है और भले ही वे पद पर रहें या नहीं, आसींद का विकास लगातार जारी रहेगा।

लोकार्पण समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर, आसींद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फौजमल गुर्जर, पालिका पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल चोरड़िया, पार्षद सतेंद्र सिंह चौहान, तेजवीर सिंह चुंडावत, किरण सिंह चुंडावत, मनसुख सिंह गुर्जर, पार्षद परसराम सोनी, पार्षद कन्हैयालाल शर्मा सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विकास कार्यों को लेकर उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Tags

Next Story