स्व. शिवचरण माथुर की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

आसींद मंजूर आसींद/आसींद कस्बे में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय आसींद पर, असम के पूर्व राज्यपाल एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भीलवाड़ा लोक सभा कांग्रेस के पूर्व सांसद स्वर्गीय शिवचरण माथुर की जयंती के अवसर पर आसींद ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में आसींद कांग्रेस नगर अध्यक्ष गणेश लाल मेहता ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और बताया की स्वर्गीय शिव चरण माथुर जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सादगी और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहा। जिसको लेकर प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को
उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गणेश लाल मेहता, तेजमल रांका , राधेश्याम सेन, मशकूर अहमद शेख,अहमद मंजूर शेख पूर्व सहवृत पालिका पार्षद,
जगदीश शर्मा, शाकिर मोहम्मद शेख दिनेश सोनी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
