आसींद विधायक सांखला ने विधानसभा में थानों व चौकियों में पुलिस नफरी बढ़ाने की रखी मांग

आसींद विधायक सांखला ने विधानसभा में थानों व चौकियों में पुलिस नफरी बढ़ाने की रखी मांग
X



आसींद मंजूर आसींद / विधान सभा सत्र में आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला ने आसींद विधान सभा क्षेत्र के थानों और पुलिस चौकियों पर नफरी बढ़ाने की मांग विधान सभा के पटल पर रखी है जानकारी देते हुए

भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ने बताया कि राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक जब्बर सिंह सांखला ने अपने क्षेत्र के पुलिस थानों व चौकियों में पुलिसकर्मियों नफरी बढ़ाने की मांग रखी ओर बताया कि आसीन्द विधानसभा क्षेत्र के थानों व चौकियों में पुलिस की नफरी जल्द से जल्द पूरा करने।की बात कही। जिससे आसीन्द विधानसभा में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके तथा आमजन को तत्वरित न्याय मिल सके। विधायक साँखला ने राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद अपराधों में कमी आई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की डीपी (ट्रांसफार्मर) चोरी जैसी घटनाएं एवं अन्य प्रकरणों में आमजन को तत्वरित न्याय मिल सके।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने विधायक साँखला को आश्वस्त करते हुवे बताया कि पुलिस बेड़े को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रदेश में 10,000 कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

इनमें से 8,557 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।

दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य अंतिम चरणों में है, जिसके बाद शीघ्र ही रिक्तियों को भर दिया जाएगा ओर एएसआई, हेड कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर या कांस्टेबल, सरकार सभी रिक्त पदों को भरने के लिए तत्पर है। आसीन्द क्षेत्र में भी जल्द ही पुलिसकर्मियों की नफरी को दूर किया जाएगा।

Next Story